धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त सात लोग बाल-बाल बचे

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि कार चालक सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से जा टकराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में कार में सवार महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित कुल सात लोग बाल-बाल बच गए. हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या JH10CT6211) गया से भौंरा की ओर जा रही थी. वाहन का संचालन अनिल कुमार साव (30 वर्ष), पिता विजय साव, निवासी भौंरा बाजार, थाना जोड़ापोखर द्वारा किया जा रहा था. इसी दौरान धावाचीता मोड़ के समीप यह दुर्घटना हुई. घटना की सूचना मिलने पर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

झारखंड

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत देवग्राम पंचायत स्थित ग्राम देवता स्थल परिसर में देवग्राम सोलोआना के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ.