प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. आरपीएफ टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
RPF इंस्पेक्टर राजेश मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव देखने से व्यक्ति मानसिक रूप से अर्द्ध विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.फिलहाल आरपीएफ द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस अज्ञात शव की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में जानकारी रखता है तो बरवाडीह आरपीएफ थाना को सूचित करें.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा का आम्रपाली आम पहुंचा इटली, किसानों की दूसरी अंतरराष्ट्रीय खेप हुई रवाना