न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने इस बार पुलिस अधिकारी को ही निशाना बना लिया है. बरियातू थाना प्रभारी सह डीएसपी मनोज कुमार का मोबाइल फोन हैक होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एक APK फाइल डाउनलोड होने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया. इसके बाद साइबर अपराधी उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को मैसेज भेज रहे हैं और पैसे की मांग कर रहे हैं. ठग स्कैनर और ऑनलाइन पेमेंट लिंक भेजकर रकम ट्रांसफर कराने की कोशिश कर रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी सह बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी मैसेज, स्कैनर या पैसे मांगने वाले अनुरोध पर भरोसा न करें और किसी प्रकार का भुगतान न करें.

ये भी पढ़ें- हथियार के बल पर 58 हजार रुपए की लूट मामले में आरोपी नारायण उरांव को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज