बरियातू ज्वेलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय बना लुटेरा

By : Vaibhaw Vikram
बरियातू ज्वेलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय बना लुटेरा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया गया है. हरिहर सिंह रोड में कल शाम हुए इस लूटकांड के अभी 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि रांची पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इसके साथ ही रांची पुलिस की टीम ने तीन अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक कुमार, महेश कुमार और सेराज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार, लूट के सभी जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूरे मामले को लेकर रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल अपराधी राजधानी रांची में डिलीवरी बॉय का काम किया करता था. काम के दौरान प्रॉफिट कम होने की वजह से लूट की योजना बनाई और प्रीति ज्वेलर्स दुकान में धावा बोल दिया.

वहीं जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुआ है कि तीनों अपराधियों की पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और जेल से छूटने के बाद जेवर दुकान लूट कांड की योजना बनाई गई. पुलिस के जांच में भी घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है जिससे अपराधी पहले डिलीवरी का कार्य किया करता था और प्रीति ज्वेलर्स दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए इसी बाइक का फिर से इस्तेमाल किया गया था.

यह भी पढ़ें: रांची: सदर अस्पताल में प्रशिक्षु नर्सों के साथ व्यक्ति ने की अश्लील हरकत, कर्मचारियों ने की जमकर पिटाई

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।