होली पर्व को लेकर बेंगाबाद प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह के ने...

होली पर्व को लेकर बेंगाबाद प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व निकाला गया फ्लैग मार्च

होली पर्व को लेकर बेंगाबाद प्रशासन अलर्ट थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व निकाला गया फ्लैग मार्च

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद में होली की तैयारी जोरों पर है, और प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए कमर कस ली है. बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुरमू भी शामिल थे.

इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उपद्रवियों से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फ्लैग मार्च बेंगाबाद बाजार, फुरसोडीह, घाघरा, बड़कीटांड, छोटकी खरगडीहा, अरतोका और अन्य क्षेत्रों से गुजरा, जिससे लोगों में शांति और सुरक्षा का संदेश दिया जा सके.

प्रशासन की अपील है कि सभी लोग होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी तरह के उपद्रव से बचें. उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुरमू ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाना है, और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के इलाके में शांति बनाए रखें और पुलिस का सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जागरूकता के लिए मैदान में उतरे डीसी, दवा सेवन का दिया संदेश

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम