संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल के कुकडु :प्रखंड के पारगामा पंचायत भवन के समीप झारखंडी इंद मेला एवं झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इंद पूजा के अवसर पर आयोजित इस पारंपरिक मेले में ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और झूमर गान का भरपूर आनंद उठाए. जिसमें झूमर गीत, पारंपरिक नृत्य और डांस की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बना रहा. कार्यक्रम में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और मेदिनीपुर क्षेत्र से पहुंचे कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन किए.
कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक साविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किए. इसके अलावा झामुमो के नेता-कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. पुरुलिया व मेदिनीपुर के कलाकार ने खूब दर्शकों को आनंदित किया.
कदम फुलेर महके झुमर आखाड़ा के साथ शिल्पी शंकुतला महतो और बनमाली महतो ने अपना प्रस्तुति दिया. वहीं पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से शिल्पी संध्या रानी दास और सपन दास भी कार्यक्रम में शामिल हुए और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन कराए.इससे मेले में पारंपरिक झूमर के साथ विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी संगम देखने को मिला.
सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए प्रशासन थे मौजूद
मेले को लेकर प्रशासन की ओर से भी विधि-व्यवस्था की तैयारी की गई थी. जिसको लेकर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से जारी आदेश के तहत कार्यक्रम स्थल पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी.जिसमें राजस्व कर्मचारी गदाधर गोप मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी और जिला से पुलिस बल भी तैनात थे. झमाझम बारिश के बीच में भी बड़ी संख्या में पारगामा पहुंचकर झारखंडी लोक संस्कृति, झूमर गीत और पारंपरिक नृत्य का दर्शकों ने आनंद उठाया.
मौके पर विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो, डॉ शुभेंदु महतो जेएमएम जिला अध्यक्ष,ओम प्रकाश लायक, बेनीमाधव महतो,कृत्तिवास महतो, कृष्ण किशोर महतो,इंद्रजीत महतो, मेला अध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो,नवकिशोर हांसदा,मंत्री महतो, युधिष्ठिर माझी, गुणाधर महतो, झूलन कुमार,शाहजहाँ मोमिन क्षेत्र के बुद्धिजीवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बिनोद धाम में जयंती खास आयोजन, बाउंड्री वॉल के शिलान्यास से विकास को मिली नई दिशा