अधौरा पीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 1466 मरीजों को मिली चिकित्सीय सुविधा

अधौरा पीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 1466 मरीजों को मिली चिकित्सीय सुविधा

अधौरा पीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 1466 मरीजों को मिली चिकित्सीय सुविधा

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क: हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अधौरा के परिसर में दिनांक 09 जनवरी 2026 को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इस स्वास्थ्य मेले में कुल 1466 मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. मेले के दौरान 38 लोगों का आभा कार्ड एवं 38 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया. 12 गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच, एक महिला का चौथा जांच तथा 12 गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम व आयरन की गोली दी गई. वहीं 14 गंभीर कुपोषित बच्चों, 14 बच्चों का निमोनिया जांच तथा 6 बच्चों का विभिन्न टीकों से टीकाकरण किया गया.

परिवार नियोजन के अंतर्गत 215 योग्य दंपतियों को परामर्श दिया गया, जिसमें 16 महिलाओं को छाया गोली उपलब्ध कराई गई. इसके अलावा 26 मलेरिया, 10 कुष्ठ, 15 टीटी, 301 अंधापन जांच एवं 202 लोगों को चश्मा वितरण किया गया. मेले में 365 लोगों का बीपी, 61 का शुगर, 17 का कैंसर, 126 का हृदय रोग, 59-59 लोगों का एचआईवी, सिफिलिस एवं आरटीआई/एसटीआई, 21 डेंटल, 300 ईएनटी, 14 स्किन, 238 ब्लड एवं 27 लोगों का सिकल सेल जांच किया गया. साथ ही 465 लोगों ने अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया. कार्यक्रम में कुल 33 स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें 06 चिकित्सा पदाधिकारी सहित 69 स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया. .अंतर्गत सभी सहिया, सहिया साथी, बीटीटी, सीएचओ एवं एएनएम की सक्रिय भागीदारी रही.

स्वास्थ्य मेले का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अंजू देवी, रणवीर सिंह .विकास पदाधिकारी, विकास सिंह मुखिया, उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार रवि, नीलम लकड़ा (दंत चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ. माहिरा एरोम, डॉ. इरफान अनवर सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. मेले को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य अंजू देवी ने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं. उन्होंने मेला को सफल बताते हुए अनुमंडल के दूर-दराज क्षेत्रों में भी ऐसे आयोजन करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम का संचालन विभूति कुमार गुप्ता, .कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया. इस अवसर पर नीतीश कुमार (युवा जनप्रतिनिधि) एवं जन आरोग्य समिति, अधौरा का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम मणि सुधांशु (.लेखा प्रबंधक) तथा रंजीत कुमार मेहता (डाटा प्रबंधक) का भी सहयोग रहा.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में नए प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों के साथ की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक: उपेंद्र कुशवाहा

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

झारखंड

डॉ इरफान अंसारी ने इमरान प्रतापगढ़ी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा 

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

बिहार

सहरसा: जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

देश-विदेश

भारत निर्वाचन आयोग कल मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 

डोरंडा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस 

झारखंड

डोरंडा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस