न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई. बांसदा चौक के समीप एक तेज रफ्तार बाइक और गोलगप्पे के ठेले के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, बनकटा निवासी वीर सिंह हांसदा अपनी बाइक पर बेनासोली गांव की मालती माण्डी को बैठाकर बेनासूली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बांसदा निवासी निरंजन साऊ अपने गोलगप्पे के ठेले को लेकर सड़क की 'कटिंग' पार कर रहे थे. वे केरुकोचा साप्ताहिक हाट जाने की तैयारी में थे. तभी बाइक चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बाइक सीधे ठेले से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और ठेला चालक तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए.
स्थानीय लोगों के मदद से तीनों घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. बहरागोड़ा थाना पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के जरिए तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया. जहां निरंजन साऊ (ठेला चालक) प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जबकि वीर सिंह हांसदा (बाइक चालक) एवं मालती माण्डी दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.
यह भी पढ़ें: ABVP ने किया बहरागोड़ा कॉलेज में नवनियुक्त प्रिंसपल का भव्य स्वागत