राजगंज में 11 हजार वोल्ट के नंगे बिजली तार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

दर्दनाक हादसा

राजगंज में 11 हजार वोल्ट के नंगे बिजली तार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

राजगंज में 11 हजार वोल्ट के नंगे बिजली तार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: धनबाद जिले के राजगंज हटिया पट्टी में गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, मृतका भादी गोराई (75), पति स्वर्गीय नकुल गोराई, अपने घर की छत पर झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थीं. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

परिजनों के अनुसार, मृतका के दो पुत्र हैं, जिनका नाम जटू गोराई और सुकू गोराई है. परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और दोनों बेटे दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की सूचना के बाद बिजली विभाग के जेई विवेक साहू भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि विभागीय प्रावधान के तहत मृतका के आश्रितों को 3 से 5 लाख रुपये तक मुआवजा देने का प्रावधान है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर करीब एक माह के भीतर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही जिम्मेदार है. उनका आरोप है कि घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का नंगा बिजली तार गुजर रहा था, जिसकी जानकारी पहले भी विभाग को दी गई थी, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई.

ग्रामीणों के अनुसार, राजगंज क्षेत्र में कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट के नंगे बिजली तार घरों और करकट की छतों के ऊपर से गुजर रहे हैं, जिससे भविष्य में भी बड़े हादसों की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ऐसे खतरनाक तारों को जल्द सुरक्षित कराने की मांग की है. मृतक के आश्रितो को संतावना देने में राजगंज के समाज सेवी सुदीप अड्डी, सूरज सोनी, मुखिया प्रतिनिधि सुबोध चौरसिया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील साव, देव गोराई, उत्तम स्वर्णकार, टिंकू सोनार के अलावे ग्रामीण मौजूद रहे

यह भी पढ़ें: पांकी में अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब और रैपर बरामद

संबंधित सामग्री

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

झारखंड

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

आशंका है एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया