कलेजे के टुकड़े के लिए दर-दर भटक रही बूढ़ी मां, 3 साल से लापता बेटे की तलाश में ...

कलेजे के टुकड़े के लिए दर-दर भटक रही बूढ़ी मां, 3 साल से लापता बेटे की तलाश में चैनपुर थाने से लगाई न्याय की गुहार

कलेजे के टुकड़े के लिए दर-दर भटक रही बूढ़ी मां 3 साल से लापता बेटे की तलाश में चैनपुर थाने से लगाई न्याय की गुहार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  "मेरा बेटा चंद्रबोस कुमार रवि पिछले तीन साल से लापता है... मैंने अपनी सारी जिंदगी उसे पालने में लगा दी, अब बुढ़ापे में वह मेरा इकलौता सहारा था. साहब! मेरे बेटे को ढूंढ दीजिए, नहीं तो मैं जी नहीं पाऊंगी." यह दर्दभरी दास्तान चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा गांव की रहने वाली एक लाचार, अबला और असहाय विधवा बुजुर्ग महिला सुंदरकली देवी की है, जो अपने लापता बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए पिछले तीन वर्षों से दिन-रात आंसू बहा रही है और दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है.

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम व पोस्ट- नरसिंहपुर पथरा निवासी स्वर्गीय नथुनी राम की पत्नी सुंदरकली देवी का 35 वर्षीय पुत्र चंद्रबोस कुमार रवि वर्ष 2023 से ही अचानक रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गया था. बेटे के अचानक गायब हो जाने के बाद से ही मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बुजुर्ग मां ने अपने स्तर से समाज, रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और हर उस संभावित जगह पर खाक छानी, जहां उसके बेटे के होने की थोड़ी सी भी उम्मीद थी. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी जब चंद्रबोस का कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो मां का हौसला टूटने लगा.

​थक-हारकर इस बेबस विधवा मां ने एक बार फिर चैनपुर थाना प्रभारी की चौखट पर दस्तक दी है. मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया है और पुलिस प्रशासन से अपने जिगर के टुकड़े को तलाशने की भावुक अपील की है. सांवले रंग के चंद्रबोस की तलाश के लिए बुजुर्ग मां ने पुलिस को उसकी तस्वीर और आधार कार्ड समेत आवश्यक दस्तावेज भी सौंपे हैं.

​थाने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सुंदरकली देवी अत्यंत गरीब और बेसहारा महिला हैं. पति के देहांत के बाद बेटे चंद्रबोस के सहारे ही वह अपनी जिंदगी काट रही थीं, लेकिन उसके लापता होने के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित बुजुर्ग मां ने रुंधे गले से कहा कि अब उनके जीवन का अंतिम सहारा केवल पुलिस और कानून ही है. उन्होंने चैनपुर थाना पुलिस से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके स्तर से त्वरित और ठोस खोजबीन शुरू की जाए, ताकि एक मां को उसका खोया हुआ बेटा वापस मिल सके. स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिला प्रशासन से इस गरीब परिवार की मदद करने और लापता युवक को सकुशल बरामद करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: चमरडीहा में जिला परिषद सड़क निर्माण पर उठे सवाल, टुकड़ा ईंट से सोलिंग का आरोप; जेई अभय मिश्रा की निगरानी पर सवाल

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.