News11 Bharat
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के हरमू रोड में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. स्कूली बच्चों से भरा ऑटो सड़क पर पलट गया है. जिससे कई बच्चे चोटिल हो गए हैं. परन्तु खबर है कि दुर्घटना के बाद अब तक ना एंबुलेंस पहुंची है और ना ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है. बच्चे DAV कपिल देव स्कूल के हैं. पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर परिजन और स्थानीयों में काफी आक्रोश है. लोग स्कूली समय में जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस बहाल करने की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: फीफा विश्व कप में दिखा अब तक का सबसे बड़ा भारतीय मूल का फुटबॉलर, पहले सिख फुटबॉलर भी हैं 10 नंबरी सरप्रीत सिंह
झारखंड