संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: AISMJWA का पश्चिम बंगाल के अयोध्या हिल में एक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण कुमार माझी, सरायकेला जिला महासचिव संतोष कुमार साहू, उपाध्यक्ष विद्युत महतो उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, पत्रकारों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना और भविष्य की कार्ययोजना तय करना रहा. बंगाल में संगठन का विस्तार एवं अगला कार्यक्रम बृहत रूप से करने एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रितम सिंह भाटिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने को लेकर सहमति बनाया गया.बैठक के दौरान पत्रकार सुरक्षा, एग्रीगेशन ,पत्रकारों के अधिकार, तथा संगठन विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई. इस अवसर पर सभी उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय हो गया.
वक्ताओं ने कहा कि AISMJWA हमेशा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करता रहा है और आगे भी पत्रकारों की आवाज़ मज़बूती से उठाता रहेगा. अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता और मजबूती का संकल्प लिया और बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण के साथ किया गया. मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने भी पत्रकारों को संबोधित किया एवं हमेशा पत्रकार हित में सहयोग करने की बात कही. कार्यक्रम में तापस कोईरी, बलराम हलदार, सोमनाथ राय, कृष्णेनंदु कुमार, शिवनाथ महतो, बानेश्वर महतो,विकास ठाकुर, सुधीर कुंभकार, मालखान महतो आदि उपस्थित हुए.
यह भी पढ़ें: भरनो सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन.अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार और विभाग का उद्देश्य