ठेकेदार को गोली मारने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद

Accused nephew who shot the contractor arrested; w

ठेकेदार को गोली मारने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद

पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

ठेकेदार को गोली मारने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार हथियार और कारतूस भी बरामद

​न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी और घायल ठेकेदार के सगे भतीजे प्रीतम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है.
 
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि  यह पूरी घटना 20जून को मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज गेट के पास स्थित अष्टभुजी मंदिर के सामने घटित हुई थी. करीब 50 वर्षीय संजय तिवारी पर उनके ही भतीजे प्रीतम तिवारी ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच करीब 22.5 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से गंभीर विवाद चल रहा था, जिसके प्रतिशोध में इस वारदात को अंजाम दिया गया. 

घटना के बाद घायल संजय तिवारी को तुरंत इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. यह टीम लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

इसी क्रम में एसआईटी ने रांची रोड स्थित चियांकी हवाई अड्डा के पास से आरोपी प्रीतम तिवारी को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और 7.65 एमएम की तीन जिंदा कारतूस बरामद की है. इस पूरे अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजेश यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चंद्रशेखर यादव, संतोष कुमार गुप्ता, अनिल कुमार यादव, श्रीराम, संदीप राम, आरक्षी नंदलाल पटेल और शहर थाना का सशस्त्र बल शामिल था. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: पशुधन योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर
 

संबंधित सामग्री

झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची जारी

झारखंड

झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची जारी

विधिज्ञ परिषद की अधिसूचना के बाद चुनाव परिणामों को मिली आधिकारिक मान्यता

अपहरण-दुष्कर्म-मर्डर: तुपुदाना ओपी क्षेत्र में महिला की हत्या का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

अपहरण-दुष्कर्म-मर्डर: तुपुदाना ओपी क्षेत्र में महिला की हत्या का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार 

मृतिका रेखा देवी की हत्या के लिए संध्या ने 50 हजार रुपए की सुपारी दी थी.

सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन पर सख्ती, DC ने संयुक्त कार्रवाई और सतत निगरानी के दिए निर्देश

झारखंड

सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन पर सख्ती, DC ने संयुक्त कार्रवाई और सतत निगरानी के दिए निर्देश

जिला दण्डाधिकारी -सह- DC, सरायकेला-खरसावां नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई.

JSCA स्टेडियम की भगदड़ केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और लापरवाही का परिणाम : दीपक प्रकाश 

झारखंड

JSCA स्टेडियम की भगदड़ केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि कुप्रबंधन और लापरवाही का परिणाम : दीपक प्रकाश 

यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि आयोजन समिति, JSCA प्रबंधन एवं राज्य सरकार की घोर लापरवाही तथा कुप्रबंधन का परिणाम है: दीपक प्रकाश

भरनो के दुम्बो पीपरटोली गांव में इमली का विशाल पेड़ गिरने से तीन सगे भाइयों का घर ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार

झारखंड

भरनो के दुम्बो पीपरटोली गांव में इमली का विशाल पेड़ गिरने से तीन सगे भाइयों का घर ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार

भरनो प्रखंड के दुम्बो पीपरटोली गांव में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गांव निवासी रंथू उरांव,गंदुवा उरांव और खदीया उरांव तीनों सगे भाइयों के घर पर एक विशालकाय इमली का पेड़ जड़ समेत उख