गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला सिर में लगे छह टांके

किशोर कुमार जयसवाल/न्यूज11 भारत

गुमला/डेस्क: गुमला थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गहरी चोट लगने के कारण छह टांके लगाने पड़े. मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.मिली जानकारी के अनुसार, गुमला निवासी राहिल  खान  (29 वर्ष), पिता – मोहम्मद समृद्दीन खान सोमवार की रात करीब 9 बजे अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान गुमला स्थित बड़ा मैदान आजाद बस्ती के पास कुछ पांच छ लोगों ने उसे रोक लिया और कहासुनी के बाद उस पर हमला कर दिया.

आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे एवं रॉड से मारपीट की, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसके सिर में छह टांके लगाए. पीड़ित ने मामले को लेकर गुमला थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले पर कार्रवाई की बात कही है.  वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा भी थाना में मारपीट का आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान
 
संबंधित सामग्री

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

डकरा में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

झारखंड

डकरा में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन