राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: कोनार नदी के ऊपर बने कथारा बोकारो थर्मल ओवरब्रिज में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया. युवक ओवरब्रिज से नीचे नदी में छलांग लगाने ही वाला था कि समय रहते सूचना मिलने पर कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और तत्परता दिखाते हुए युवक का हाथ को पकड़कर सुरक्षित ग्रिल से बाहर निकाल लिया. थाना प्रभारी ने बताए कि युवक की संदिग्ध हरकत को देख लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और युवक की जान बचा ली गई . पूछताछ में युवक ने अपना नाम व घर बोकारो थर्मल के जारवा बस्ती बताया. जिसके बाद कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने गोविंदपुर बी पंचायत जारवबस्ती के मुखिया चंद्रदेव घासी को सूचना देकर बुलाया और युवक को परिजन को सौंप दिया. गोबिंदपुर बी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घासी ने थाना प्रभारी राजेश प्रजापति की सराहना करते हुए कहे की सूचना मिलने के बाद मैं घटना स्थल पहुंचा और अपने पंचायत के युवक को अपने साथ में गांव लाकर परिजन को सौंप दिया.कहे कि युवक का इलाज काके अस्पताल से चल रहा है. उसके पिता के मौत के बाद से ही युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था.
मुखिया ने बताए कि युवक का इलाज काके अस्पताल में भी चल रहा है. मुखिया सहित स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहे कि पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह में दो अहम सड़कों को मिली मंजूरी,डीएफओ प्रजेश कांत जेना ने दिया एनओसी