तुलसी पटेल

व्यवसायियों के बीच पहुंची टीम तुलसी पटेल, अपर बाजार में किया जनसंपर्क

शनिवार को टीम तुलसी पटेल ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थल अपर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवसायियों एवं चैंबर सदस्यों से अपने पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया.

By : Ark Sahuliyar
व्यवसायियों के बीच पहुंची टीम तुलसी पटेल, अपर बाजार में किया जनसंपर्क

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल का प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है. अभियान के तहत शनिवार को टीम तुलसी पटेल ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थल अपर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवसायियों एवं चैंबर सदस्यों से अपने पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया.

अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सहजानंद रोड, भूतहा तालाब, महावीर चौक, मैकी रोड, रंगरेज गली समेत अन्य इलाकों में पदयात्रा की. सुबह 11 बजे शुरू हुई पदयात्रा देर शाम तक चली. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर चैंबर सदस्यों एवं व्यवसायियों ने टीम का स्वागत किया और समर्थन देने की बात कही.

पदयात्रा के क्रम में टीम के सदस्यों ने अमरजीत गिरधर, रवि शर्मा, श्रवण तोदी, गोवर्धन प्रसाद भाला, सुबोध गुप्ता, अनिल लोहिया, परेश चंडीभमर, जीतू बेदी, लेखराज अरोड़ा, संजय अग्रवाल, हरेंद्र अग्रवाल समेत अन्य व्यवसायियों से मुलाकात कर चुनाव में टीम को जीत दिलाने का आग्रह किया.

तुलसी पटेल ने कहा कि अपर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा के दौरान व्यवसायियों और चैंबर सदस्यों से जिस तरह का सकारात्मक समर्थन और उत्साह मिला है, उससे टीम का उत्साह बढ़ा है. चैंबर चुनाव में हमारा अभियान केवल समर्थन मांगने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवसायियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना भी इसका उद्देश्य है.

उन्होंने कहा कि व्यवसायियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए चैंबर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा. व्यवसायियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना टीम की प्राथमिकता रहेगी.

अभियान में तुलसी पटेल, सीए आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे.

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति, विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने किया नगाड़ा वितरण

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल