विवाद

चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में कांवड़ियों और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, हुई हाथापाई

घटना में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में कांवड़ियों और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, हुई हाथापाई

न्यूज11  भारत

बोकारो/डेस्क: रविवार देर रात चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब कांवड़ियों और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस घटना में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांवड़िया दामोदर नदी से जल लेकर चीड़का धाम जा रहे थे. इस दौरान डीजे लगे ट्रक के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रकाश मंडल मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए डीजे वाहन के साथ चल रहे कांवड़ियों को समझाने लगे.

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. स्थिति बिगड़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई, जिसमें थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के सिर में गंभीर चोट लग गई. उनके सिर से खून निकलने लगा.

घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: घाघरा में रफ्तार का कहर: तीखे मोड़ पर पलटा टेंपो, यात्री गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.