न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नगड़ी प्रखंड अंतर्गत एड़चोरो गांव के तेली खरियान में राष्ट्रीय तेली युवा संगठन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू एवं संचालन महासचिव रामजीवन साहू ने किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता के रूप में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू द्वारा दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि और मंच का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया.
साहू ने आयोजन मंडली के पदाधिकारीयों सुंदर आयोजन के लिए रंगों का त्योहार होली की शुभकामना देते हुए उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारगी व शांतिपूर्ण ढंग से सामाजिक एकता और सामाजिक न्याय का संकल्प के साथ नशा मुक्त सूखा होली खेलने का आह्वान किये.
समारोह में नागपुरी गायक महावीर साहू और उनके पूरे टीम के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की गई. लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर झूमते नाचते रहे. आयोजकों के द्वारा सभी अतिथियों के लिए सुरुचि भोजन की व्यवस्था की गई थी.
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास साव, प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, रांची महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, वरिष्ठ समाजसेवी रोहित साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणु देवी, प्रभा कुमारी, सरिता देवी, खूंटी जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू, रांची जिला युवा अध्यक्ष संजय साहू उर्फ गुड्डू, नगड़ी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य बजरंग महतो, लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला अध्यक्ष अशोक राम, महासचिव सूरज यादव, रातू प्रखंड अध्यक्ष ब्रजराज, शैलेश महतो, अंशु कुमार साहू,मारुति मंगल टीम के डायरेक्टर सहित क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए.
यह भी पढ़ें: महुआडांड़ थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब नष्ट, होली को लेकर पुलिस सख्त