पतरातू में लोकहित अधिकार पार्टी का वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित

पतरातू में लोकहित अधिकार पार्टी का वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित

पतरातू में लोकहित अधिकार पार्टी का वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित

संजय कुमार साहू/न्यूज़ 11भारत

बुढ़मू/डेस्क:  लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के तत्वावधान में शुक्रवार को पतरातू पर्यटन स्थल स्थित सुंदर प्राकृतिक वातावरण में "वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह" का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं बुके भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया.समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने अपने संबोधन में कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता की आवाज को सड़क से लेकर निकाय स्तर तक बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनावों में पार्टी मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है. उन्होंने पेसा कानून 2025 को पहले जाति जनगणना के बाद प्रभावी तरीके से लागू करने, बिजली बिलों में हो रही मनमानी और बढ़ती दरों, छात्रवृत्ति वितरण में हो रही अनियमितताओं, सहित कई अन्य ज्वलंत जनमुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया.साहू ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य गांव से लेकर शहर तक जनता के वास्तविक मुद्दों को सरकार तक पहुँचाना और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.इस मौके पर प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. समारोह में संगठन के विस्तार, आगमी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनता के बीच जनसम्पर्क अभियान तेज करने पर भी चर्चा की गई.कार्यक्रम के 

अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सामूहिक भोजन (वनभोज) का आनंद लिया और आपसी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया. पूरा माहौल उत्साह, संवाद और संकल्प से भरा रहा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश महासचिव प्रमोद गुप्ता, कासीनाथ सांगा, जितू चरण गोंझू,प्रदीप ठाकुर आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: देवघर: सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत आमजन को किया जा रहा जागरूक

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए