​नये साल की नेक शुरुआत: 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटकर पहुंचाई गई राहत

By : News11 Bharat
​नये साल की नेक शुरुआत: 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटकर पहुंचाई गई राहत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 की प्रथम पार्षद प्रमिला देवी ने नए साल 2026 का स्वागत गरीब और लाचार लोगों की सेवा के साथ किया है. पलामू में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए उन्होंने अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों, विधवाओं और असहाय महिलाओं को सम्मानपूर्वक चाय पिलाई और उनके बीच कंबल का वितरण किया. पार्षद प्रमिला देवी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह भी सुनिश्चित किया कि जो दिव्यांग और चलने-फिरने में असमर्थ लोग कार्यक्रम में नहीं आ सके, उनके घर जाकर रात के अंधेरे में खुद कंबल उपलब्ध कराया.

​इस मौके पर पार्षद ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन के प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन ठंड की तीव्रता को देखते हुए वे पर्याप्त नहीं पड़ रहे थे, इसलिए उन्होंने अपने निजी सहयोग से 200 कंबल बांटने का निर्णय लिया. उन्होंने वार्ड की जनता को अपना परिवार बताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों का दर्द उनका अपना दर्द है और यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा. इस पुनीत कार्य में पंकज जायसवाल, धीरज जायसवाल, धनु खान, राशिद खलीफा और राकेश जायसवाल सहित कई स्थानीय समाजसेवी और वार्ड के सम्मानित लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्षद की इस पहल की सराहना की.

यह भी पढ़ें: पेसा नियमावली व आदिवासी संवैधानिक अधिकारों पर 8 जनवरी को एकदिवसीय कार्यशाला

संबंधित सामग्री

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की