एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

गुमशुदगी

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

आशंका है एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के पांकी प्रखंड के बिहरा गांव की एक छात्रा पिछले दो महीनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. बिहरा मध्य विद्यालय में वह कक्षा 7वीं की छात्रा है. परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जब वह घर से निकली थी, तो रास्ते में एक युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चले जाने की आशंका उसके घर के लोगों द्वारा जताई जा रही है.

घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है और न ही उसे बरामद किया जा सका है. इस स्थिति में परिजन बेहद परेशान और आक्रोशित हैं. इस संबंध में छात्रा की मां मुनेजा बीबी (पति मुख्तार मियां) ने उजेन्द्र उरांव के खिलाफ पांकी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पिता के अनुसार, उनकी पुत्री अफसाना खातून 22 मई 2026 को स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में यह घटना घटी. परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला, जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया. पिता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है. इसके बाद, पिता मुख्तार मियां ने जिले के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उनकी नाबालिग पुत्री को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए.

यह भी पढ़ें: खलारी थाना के PCR चालक ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास

संबंधित सामग्री

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

बाघमारा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बाघमारा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.