बरवाडीह में बड़ी चोरी से सनसनी: 1 लाख नकद, 50 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के जे...

बरवाडीह में बड़ी चोरी से सनसनी: 1 लाख नकद, 50 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी, दो अन्य घरों में भी प्रयास

बरवाडीह में बड़ी चोरी से सनसनी 1 लाख नकद 50 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी दो अन्य घरों में भी प्रयास

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक के समीप रहने वाले संजीत गुप्ता के आवास में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये नगद, लगभग 50 ग्राम सोना एवं 500 ग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए.चोरी गए सामान में सोने के कंगन, झुमका, चेन, हाथ का बाला समेत अन्य कीमती जेवरात शामिल हैं. घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के सदस्यों ने बक्सा टूटा हुआ और सामान बिखरा देखा. इसके बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी अनुराग कुमार एवं एएसआई मुनेश्वर प्रसाद पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने इलाके के दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, हालांकि वहां बड़ी वारदात होने से पहले ही वे फरार हो गए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है.घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 15 मार्च को चंदवा में विराट हिंदू सम्मेलन, 22 फरवरी से गांव–गांव जाएगा अक्षत कलश

संबंधित सामग्री

क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

झारखंड

क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

झारखंड

गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

झारखंड

रांची में RTE के तहत हो रहा कमजोर बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन, 22 मार्च तक जमा कर सकते हैं आवेदन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

झारखंड

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर