भरनो सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन.अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहै...

भरनो सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन.अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार और विभाग का उद्देश्य

भरनो सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजनअंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार और विभाग का उद्देश्य

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: झारखंड सरकार के निर्देशाअनुसार .स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो मे किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ .प्रमुख पारस नाथ उरांव,सिविल सर्जन डॉ शंभु नाथ चौधरी,एसआरएम टीम के सदस्य डॉ प्रफुल कुमार मल्लिक,संजीत कुमार एनजीओ कॉर्डिनेटर,डीआरसीएचओ डॉ सुनील राम,जिला डाटा प्रबंधक साजिद इकबाल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जाहिद अख्तर अंसारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही,कांग्रेस .अध्यक्ष मोख्तार आलम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात उपस्थित सहियाओं के द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनन्दन किया गया.

इस अवसर पर .प्रमुख पारस नाथ उरांव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी जन जन तक पहुंचना है. सरकार की इच्छा है कि लोग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे सके.उन्होंने कहा कि सभी रोगों का इलाज व जाँच स्वास्थ्य मेला के माध्यम से कि जा रही है. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जाहिद अख्तर ने कहा कि इस मेले में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य  सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.अलग- अलग बीमारियों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया है,जिसमे वे अपना इलाज जाकर  निःशुल्क करा सकते हैं.उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि लोग इस तरह की सुविधाओं का लाभ ले.मौके पर सिविल सर्जन डॉ शम्भू नाथ चौधरी उपस्थित लोगों को अपने विचारों से अवगत कराया एवं अपील कि आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड बनवाए ताकि निःशुल्क पंजीकृत अस्पतालों में पहुंचकर 15 लाख तक का निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि मैं अपनी नौकरी की शुरुआत भरनो से ही ज्वाइनिंग कर किया हूं इसलिए यहां के रग रग से वाकिफ हूं,भरनो में एनएच में अक्सर सड़क दुर्घटना होते रहती है इसलिए यहां एक एम्बुलेंस की जरूरत है,मैने विभाग को लिखा है एंबुलेंस की मांग की गई है.इस स्वास्थ्य मेला में लगाए गए सभी स्टॉल का अतिथियों ने घूम घूम कर अवलोकन किया जिसमें मातृत्व,बाल स्वास्थ्य,वरिष्ठ नागरिक का इलाज,एनसीडी,सामान्य कैंसर,मलेरिया,टीबी,कुष्ठ,तंबाकू निषेध,परिवार नियोजन परामर्श,एनसी जाँच आदि स्टॉल लगाया गया.

कार्यक्रम में हीमोग्लोबिन,शुगर, सिकल सेल,रक्त चाप, मलेरिया,टीबी मरीज का एक्सरे आदि का जाँच किया गया.वही टीबी मरीजों को पोषण कीट का वितरण भी किया गया.समाचार लिखे जाने तक मे लगभग 576 मरीजो की जाँच की जा चुकी थी.इस अवसर पर डॉ ज्योति कुजूर,डॉ दुर्गेश कुमार,डॉ प्रियंका सिंह,डॉ अशोक,डॉ धीरज मंडल,.लेखा प्रबंधक मोहम्मद जावेद हसन,बीपीएम रविंद्र कुमार, फहीम चौधरी,राणा चंदन सिंह,डॉक्टर अनूप कुमार सिंह,पंसस जहांगीर आलम,सभी सीएचओ,जीएनएम, एएनएम,आयुष्मान मित्र, एमपीडबल्यू, एसटीएएस, एसटीएस, ऑफथाल्मिक, बीटीटी, सहिया साथी,सहिया सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सिसई विधायक के निजी कोष से और सरकार से प्राप्त कंबल का कार्यालय में किया गया वितरण

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए