एक परिवार की दर्दनाक दास्तान का हुआ अंत, पुजारी नवगोपाल बनर्जी का शव पेड़ से लटका मिला

एक परिवार की दर्दनाक दास्तान का हुआ अंत, पुजारी नवगोपाल बनर्जी का शव पेड़ से लटका मिला

एक परिवार की दर्दनाक दास्तान का हुआ अंत पुजारी नवगोपाल बनर्जी का शव पेड़ से लटका मिला

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क:
अमलाबाद ओपी क्षेत्र के मोहाल गांव से मंगलवार को एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. 55 वर्षीय नवगोपाल बनर्जी का शव उनके घर के बाहर एक पेड़ से रस्सी के सहारे झूलता हुआ बरामद किया गया. सूचना मिलने पर अमलाबाद ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों और ग्रामीणों को सौंप दिया गया.

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों की नजर घर के बाहर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी. घटना की सूचना तत्काल पंचायत के मुखिया को दी गई, जिसके बाद मुखिया ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और मामले की जांच शुरू कर दी.

ग्रामीणों के अनुसार, नवगोपाल बनर्जी गांव के मंदिरों में पूजा-पाठ कर अपना जीवनयापन करते थे. उनका जीवन पहले से ही दुखों की लंबी श्रृंखला से घिरा हुआ था. बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले उनकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद उनके इकलौते पुत्र ने दामोदर नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. बेटे की मौत के बाद मानो इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और धीरे-धीरे पूरा परिवार बिखरता चला गया.

बताया जाता है कि मृतक की बहू अपनी छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई थी. पत्नी और बेटे को खोने के बाद नवगोपाल बनर्जी अकेले पड़ गए थे. गांव के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर किसी तरह अपना छोटा-सा संसार चला रहे थे, लेकिन अब उनके निधन के साथ उस घर का चिराग भी बुझ गया.

इस घटना ने पूरे मोहाल गांव को स्तब्ध कर दिया है. ग्रामीणों की आंखें नम हैं और लोग यही कह रहे हैं कि किस्मत ने एक परिवार को धीरे-धीरे इस कदर उजाड़ दिया कि आज उसका पूरा आशियाना सूना हो गया. वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह रेलवे स्टेशन परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी RPF

संबंधित सामग्री

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

झारखंड

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

झारखंड

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

झारखंड

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

झारखंड

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

झारखंड

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद