न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: CM हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च - 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे.
ये भी पढ़ें- ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर रांची एसएसपी ने की बैठक, कड़े सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश