बरवाडीह में प्रखंड व अंचल परिवार का सौहार्दपूर्ण होली मिलन समारोह आयोजित

बरवाडीह में प्रखंड व अंचल परिवार का सौहार्दपूर्ण होली मिलन समारोह आयोजित

बरवाडीह में प्रखंड व अंचल परिवार का सौहार्दपूर्ण होली मिलन समारोह आयोजित

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड एवं अंचल परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया.

समारोह में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेश्मा रेखा मिंज, अंचल अधिकारी लवकेश सिंह, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने किया. अपने संबोधन में बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है. उन्होंने सभी प्रखंडवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या अफवाहपूर्ण संदेशों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया. 

अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने भी शांति, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया.कार्यक्रम में सीआई अनिल कुमार, आवास समन्वयक शिव शंकर यादव, सहायक अभियंता प्रभाकर मणि, पंचायत सेवक विजय शंकर राम, अमीन झमन सिंह, ऑपरेटर विजय कुमार, रामनाथ कुमार, शंभू प्रसाद, शिशुपाल उरांव, रोशन राज, दरोगा सिंह, सतीश यादव समेत प्रखंड एवं अंचल के अनेक कर्मी उपस्थित थे.

समारोह के अंत में सभी ने क्षेत्र में अमन-चैन, सद्भाव और विकास की कामना करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया

यह भी पढ़ें: गोपालगंज: करोड़ों का पुल ढलाई के दौरान ध्वस्त, गुणवत्ता पर बड़ा सवाल

संबंधित सामग्री

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हनुमान अंश फिल्म देखा, कहा- बहुत अच्छी फिल्म हैं, पुरे परिवार के साथ जरूर देखें 

झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हनुमान अंश फिल्म देखा, कहा- बहुत अच्छी फिल्म हैं, पुरे परिवार के साथ जरूर देखें 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' आज देखने का सुअवसर मिला.

स्थानीय लोगों ने किया सुखदेवनगर थाना का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

झारखंड

स्थानीय लोगों ने किया सुखदेवनगर थाना का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

रांची के सुखदेवनगर थाना का स्थानीय लोगों ने घेराव किया. दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ.

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

झारखंड

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS समिट एवं गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात पुलिस की टीम झारखण्ड के देवघर पहुंची

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.