न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: सरकारी काम में बाधा व निगम टीम को बंधक बनाने के आरोप में वार्ड 16 के पार्षद सलाउद्दीन समेत अन्य पर लोअर बाजार थाने में दर्ज हुई शिकायत. नगर निगम ने लोअर बाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर साक्ष्य जुटा रही है.
निगम की टीम का आरोप है कि कर्बला चौक स्थित सामुदायिक भवन से अतिक्रमण हटाने और अपने कब्जे में लेने गई टीम को पार्षद और उनके सहयोगियों ने बंधक बनाया था.
यह भी पढ़ें: सरायकेला एसपी निधि दिवेदी औए जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडे पर मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से पद से हटाया