न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिजनेस टूर पर दुबई गए रांची के 87 लोग सुरक्षित भारत लौट आए हैं. ये सभी सीमेंट डीलर 24 फरवरी को चार दिनों के व्यावसायिक दौरे पर दुबई गए थे. इस दौरान अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और बमबारी की खबरों के कारण माहौल चिंताजनक हो गया, जिसके बाद अपने वतन लौट आए.
समूह के लगभग 30 लोग रांची पहुंच गए, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके परिवारजन उनका इंतजार कर रहे थे.
सुरक्षित लौटने की खुशी में परिवार के साथ एयरपोर्ट परिसर में ही होली भी खेली गई. इस बिजनेस ट्रिप में ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक के भाई अजय कुमार भी शामिल थे. सभी यात्रियों के सकुशल भारत लौटने पर उनके परिजनों और सहयोगियों ने राहत की सांस ली. ये सभी लोग सीमेंट के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में दुबई गए थे.
ये भी पढ़ें- सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम की पहल, कैरी बैग उत्पादन यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव