झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस: रजत जयंती समारोह का राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

By : Mansi Kumari
झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस: रजत जयंती समारोह का राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड विधानसभा आज शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही हैं. इस अवसर पर विधानसभा की ओर से रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है, जो दो सत्रों में संपन्न होगा. पहले सत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं. इस समारोह के दौरान राज्य के 16 शहीद जवानों के आश्रितों को सम्मानित किया गया. इसके अलावा धनबाद से बीजेपी विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा गया. समारोह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित कई अन्य विधायक भी उपस्थित रहेंगे. दूसरे सत्र में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

रांची में यातायात व्यवस्था पर विशेष प्रबंध
स्थापना दिवस के अवसर पर रांची शहर में शनिवार को विशेष यातायात प्रबंध लागू किए गए हैं. पुलिस प्रशासन ने बताया कि सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों को मुख्य मार्गों में प्रवेश वर्जित रहेगा. इन वाहनों को केवल रिंग रोड से ही परिचालन की अनुमति होगी. शहर के प्रमुख क्षेत्रों जैसे राम मंदिर चौक, न्यू मार्केट, शनि मंदिर, गाड़ीखाना, किशोरंगंज, हरमु चौक, शहीद मैदान, शालीमार बाजार और अन्य चौकों में सभी प्रकार के मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

साथ ही एसएसपी आवास, रेडियम चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, फिरायालाल चौक, काली मंदिर, रतन पीपी, मैकान चौक और अन्य मार्गों में भी इसी तरह का प्रतिबंध लागू रहेगा. नया सराय से शहीद मैदान तक भी सभी वाहनों का परिचालन कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा. 

यह भी पढ़े: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में तालाबंदी, फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन
 

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.