खलारी शहीद चौक पर वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

By : News11 Bharat
खलारी शहीद चौक पर वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 169वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

न्यूज़11 भारत
खलारी/डेस्क:
खलारी शहीद चौक में गुरूवार को वीर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह की 169वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने दोनों वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके संघर्ष, वीरता और बलिदान की गाथा को स्मरण किया. साथ ही उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा उनके बताए मार्ग पर समाज और राज्य के विकास के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया. वहीं कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर सामाजिक एकता, भाईचारे और मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह का बलिदान झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है. इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड अध्यक्ष श्यामजी महतो, सह सचिव मो. नसीम अंसारी, जेएमएम नेता मुबारक अंसारी, अजमुल अंसारी, सरफराज खान, फारूक रिज़वी, अख्तर खान, नौशाद आलम, शमशाद आलम, जावेद अंसारी, आसिफ अंसारी, हैदर अंसारी, मोहम्मद ओसामा, कृष्णा चौहान, इसराइल अंसारी, मनोज ठाकुर, प्रयाग सिंह, दिलेर खान, पवन उरांव, विजय, राजेश केसरी, मोहम्मद कैफ, मनीष केसरी, इकबाल अंसारी, समसुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

यह भी पढ़े: झारखंड हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक दिलाई शपथ
 
संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.