महिलाओं के लिए खुशखबरी: 'मंईया  सम्मान योजना' की 15वीं किस्त दिवाली से पहले, खाते में आएंगे ₹2500

महिलाओं के लिए खुशखबरी: 'मंईया  सम्मान योजना' की 15वीं किस्त दिवाली से पहले, खाते में आएंगे ₹2500

महिलाओं के लिए खुशखबरी मंईया  सम्मान योजना की 15वीं किस्त दिवाली से पहले खाते में आएंगे ₹2500

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
 झारखंड सरकार ने एक बार फिर से महिलाओं को दिवाली से पहले एक महत्वपूर्ण तोहफा दिया है. मंईयां सम्मान योजना के तहत, सरकार ने महिलाओं के खातों में 15वीं किस्त के रूप में ₹2500 की राशि ट्रांसफर करने की घोषणा की है. आज से यह राशि उनके खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगी.

महिलाओं को दिवाली का तोहफा
इस योजना के तहत मिलने वाली राशि दिवाली के अवसर पर महिलाओं के लिए एक बड़ा उपहार साबित होगी, जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है. बता दें कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और त्योहार के दौरान उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रदान की जा रही हैं.  इस किस्त के आने से महिलाओं में खुशी और आशा की एक नई लहर देखने को मिल रही है.

12 जिलों के महिलाओं को रु2500 मिलना शुरू, देखें सूची
झारखंड मंईया सम्मान योजना के तहत सरकार ने घोषणा की है कि योजना की 15वीं किस्त की राशि आज से झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में पहुंच जाएगी जिनमें रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा जिले शामिल हैं. इन जिलों की उन महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिनके आवेदन और दस्तावेज पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं.

इस योजना की शुरुआत 2024 में हुई थी
बता दें कि इस योजना की शुरुआत 2024 में मुख्यमंत्री द्वारा की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. सरकार हर पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है. पिछले वर्ष, दुर्गा पूजा से पहले 14वीं किस्त जारी की गई थी, जिससे महिलाओं को त्योहार से पहले काफी राहत मिली हैं. अब 15वीं किस्त की घोषणा ने महिलाओं में नई उम्मीद जगाई हैं. 

ये भी पढ़ें- धनबाद में गज़ब का गड़बड़झाला : 7 साल पहले 52 लाख में खरीदी, अब 22 लाख में खरीदी जा रही मशीन!

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.