देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत देवग्राम पंचायत स्थित ग्राम देवता स्थल परिसर में देवग्राम सोलोआना के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ.

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा
ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क:
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत देवग्राम पंचायत स्थित ग्राम देवता स्थल परिसर में देवग्राम सोलोआना के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहे इस धार्मिक महाआयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला.

बुधवार को यज्ञाचार्य पंडित सुभाष पांडेय (बनारस) के नेतृत्व में 301 महिलाओं एवं कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. गाजे-बाजे, शंखध्वनि और धार्मिक जयघोषों के बीच कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर दामोदर नदी के अमलाबाद घाट पहुंची. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे. यात्रा के दौरान 'जय श्री राम', 'धर्म की जय हो', 'अधर्म का नाश हो' तथा 'विश्व का कल्याण हो' जैसे उद्घोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया. हजारों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने.

यज्ञ मंडप पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कलश के साथ परिक्रमा की तथा वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न हुई. इसके बाद अग्नि मंथन, पंचांग पूजन और अन्य वैदिक अनुष्ठानों के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया.

आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा, हवन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रवचन का आयोजन होगा. वहीं प्रत्येक संध्या रामायण कथा एवं रामचरितमानस का वाचन किया जाएगा, जिसका श्रद्धालु लाभ उठाएंगे. अंतिम दिन पूर्णाहुति, महाआरती एवं भजन संध्या के साथ महायज्ञ का समापन होगा. कलश यात्रा एवं उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया मदन चंद्र रजवार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: निक्षय पोषण योजना के तहत बुड़मू में 72 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, जिले में 1550 लाभुकों का लक्ष्य

संबंधित सामग्री

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड

राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के 10 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट का दर्जा प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

झारखंड

बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक

गुमला में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कोना टोली गांव का है जहां एक युवक के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई.

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना

एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए भरनो निवासी निरल तिग्गा को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.