अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार जिला भाजपा महिला मोर्चा ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव में हुई नाबालिग बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है. इस संबंध में महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त लातेहार को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की गई है.
महिला मोर्चा ने कहा कि 24 मार्च को 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई यह घटना अत्यंत हृदय विदारक और निंदनीय है, जिसमें अपराधियों ने क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दीं. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद भी अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.
संगठन ने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में प्रशासन विफल रहा है. साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई.इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष शिला देवी,भाजपा अध्यक्ष बंसी यादव, पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह संतोष रंजन पिन्टु रंजक, गोविंद प्रसाद, अवधेश चन्द्र वंशी धुर्वे पाण्डेय रानी देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में राम नवमी जुलूस के सफल आयोजन पर सम्मान समारोह आयोजित