न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में लगातार कई दिनों तक बारिश और वज्रपात के साथ ओला वृष्टि भी हुई. वहीं, अब राज्यवासियों को बारिश से राहत मिलने वाली है और फिर तपती गर्मी लोगों को परेशान करने वाली हैं. सूबे में एक बार भी से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. बंगाल की खाड़ी में बन रहे साईक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर पड़ रहा है जिसके वजह से आज से मौसम साफ होने की संभावना जताई है.
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग की मानें तो आज का मौसम राजधानी रांची में आज, 21 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहने की आशंकाएं हैं. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा. ऐसा ही मौसम 24 अप्रैल तक रहेगा. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. जमशेदपुर में आसमान में आंशिक बादल भी छाए रहेंगेऔर गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है.
पिछले 24 घंटे में डालटेनगंज का उच्चतम तापमान सबसे अधिक
झारखंड में अब धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों बढ़ने लगा है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 41.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है. अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री बढ़ने की संभावना हैं.