Thursday, May 16 2024 | Time 03:19 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Jharkhand Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, आज भी कई इलाकों में बारिश का अनुमान

Jharkhand Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, आज भी कई इलाकों में बारिश का अनुमान
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः झारखंड में गर्मी ने अभी दस्तक देनी ही शुरू की थी कि अचानक से एक बार फिर से राज्य समेत रांची में मौसम ने करवट ली है. झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और आज सुबह रांची समेत राज्य कई हिस्सों में झमाझम की बारिश हुई. साथ ही काले बादल छाया नजर आए. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम का मिजाज में बदलाव हुआ है. कल देर रात और आज सुबह से भी झमाझम बारिश हुई. बारिश होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. आज भी रांची के कई इलाकों में बारिश होने के आसार है. वहीं, आज राजधानी रांची में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

 


 

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां के कई इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में न्यूनतम उतार-चढ़ाव हो सकता है और इसके बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
अधिक खबरें
Minister Alamgir Alam arrested LIVE: झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने किया गिरफ्तार
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 6:28 AM

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है.

ये तो शुरुआत है अभी झारखंड सरकार की पूरी कैबिनेट की पोल खुलना बाकी है- सांसद दीपक प्रकाश
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:56 AM

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Minister Alamgir Alam की गिरफ्तारी पर BJP ने कहा- झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिरा
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 7:15 AM

झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने बड़ा वार किया है मामले में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिर गया है.

झारखंड विधानसभा के पास कैशकांड में पकड़ाए तीनों युवकों को कोर्ट से मिली बेल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 6:10 PM

झारखंड विधानसभा के पास वाहन चेकिंग के दौरान 4 लाख से अधिक रूपयों के साथ पकड़े गए तीन युवकों को कोर्ट से जमानत मिल गई है. मामले में सुनवाई करते हुए रांची सिविल कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों (अश्विनी रजवार, रवि कुमार राय और प्रखर रंजन) को बेल दे दी है.

ED की जांच की जद में विष्णु अग्रवाल का न्यूक्लियस मॉल
मई 15, 2024 | 15 May 2024 | 3:43 AM

राजधानी रांची के सबसे बड़े कारोबारी और जमीन घोटाला मामले में आरोपी विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की टीम एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई कर रही है. बता दें, ईडी की टीम कारोबारी विष्णु अग्रवाल के न्यूक्लियस मॉल पहुंच गई है.