Saturday, May 10 2025 | Time 04:10 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: आज ठंड से होगा झारखंड वासियों का हाल बेहाल, इस दिन है बारिश होने की संभावना

7 जिलों में कपकपाने वाली ठंड का अलर्ट हुआ जारी
Jharkhand Weather Update: आज ठंड से होगा झारखंड वासियों का हाल बेहाल, इस दिन है बारिश होने की संभावना

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: कश्मीर और शिमला में बर्फबारी का असर झारखंड में दिख रहा हैं. पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा हैं. ऐसा मानो जैसे हवा सीधे हड्डियों को छू रही हैं. झारखंड में इस बार जैसे बारिश ने लोगों का हाल बेहाल किया था, कुछ ऐसा ही हाल ठंड भी करने वाली हैं. इस बार झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं. शीतलहर के वजह से पूरे झारखंड में ठिठुरन बढ़ चुकी हैं. ऐसे में मंगलवार को इस ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं हैं. 

 

जानकारी के अनुसार, झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा हैं. इसका असर आम जनजीवन पर भी हैं. सोमवार को भी राजधानी के का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. वहीं कांके का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के करीब रहा. कांके के कई इलाकों में सुबह में ओस की जमी हुई बूंदें नजर आई. वहीं मैक्लुस्कीगंज में पारा एक डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. 

 

वहीं रविवार को झारखंड के 14 जिलों में तापमान 8 डिग्री से नीचे चला गया था तो वहीं मैक्लुस्कीगंज का पारा 2.6 डिग्री और कांके का पारा 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. इस बार गढ़वा में भी तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज से कांके और हिनू जैसे इलाकों में ओस गिरने की संभावना जताई जा रही हैं. ऐसे जगहों पर ओस बर्फ भी बन सकती हैं. वहीँ अन्य जिलों में भी कुछ ऐसा ही हाल रहने वाला हैं. 

 


 

मौसम केंद्र द्वारा पूर्वानुमान

मौसम केंद्र ने यह पूर्वानुमान किया है कि 20 और 21 दिसंबर को कई स्थानों पर बादल और हल्की बारिश हो सकती हैं. राजधानी रांची में बादल छाया रह सकता हैं. जिसके कारण न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता हैं. 

 

7 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने इन 7 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया हैं. जिसमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, चतरा, पलामू, गुमला और गढ़वा शामिल हैं. इसके अलावा कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, चतरा और पलामू में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीँ रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, हजारीबाग और गुमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस होगा. साथ ही पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

 


 

अधिक खबरें
पथ निर्माण विभाग के 15 कार्यपालक अभियंता का हुआ प्रमोशन, बने अधीक्षण अभियंता
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 8:47 PM

झारखंड पथ निर्माण विभाग के कुल 15 कार्यपालक अभियंता को अधीक्षण अभियंता में परोमोते किया गया है. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

झारखंड में सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लेकर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने जारी किया पॉलिसी
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 8:31 PM

झारखंड में नई बालू नीति यानी झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लागू कर दिया है. इसे लेकर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने पॉलिसी जारी की है. दरअसल झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अब बालू का कारोबार निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है. कैबिनेट ने झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लागू करने का फैसला किया है. जिसके तहत बालू घाटों के लिए जिलों में टेंडर होगा. इसको लेकर जिला प्रशासन अब बालू घाटों की नीलामी करेगी.

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और उनके पति ने कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार, 20 मई को होगी अगली सुनवाई
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 6:22 PM

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने पासपोर्ट रिलीज करने को लेकर कोर्ट से गुहार लगाईं है. दोनों ने बेटी के नामांकन के लिए अमेरिका जाने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी है. दोनों की याचिका पर PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में ED ने जवाब दाखिल करने को लेकर समय मांगा है. दोनों की याचिका पर अब अगली सुनवाई 20 मई को होगी. 8 मई को दोनों ने याचिका दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की इजाजत मांगी थी.

खूंटी के मसनों की 23 एकड़ भूमि की खरीद-बिक्री पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया रोक
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 5:18 PM

झारखंड हाईकोर्ट से ओडिशा के रहने वाले शंकर सारंगी को बड़ी राहत मिली है. दरअसल खूंटी के मसनों में उनकी पैतृक संपत्ति स्थित है. ऐसे में फर्जी तरीके से भू माफिया से शंकर के दूर के सगे संबंधी मिलकर उनकी भूमि की बिक्री की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

JSCC-CGL पेपर लीक मामले में जेल में बंद 6 आरोपियों को कोर्ट से मिला बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 5:08 PM

JSCC-CGL पेपर लीक मामले में जेल में बंद 6 आरोपियों को कोर्ट से बड़ा झटका मिला है. CID की विशेष कोर्ट ने आरोपी गौरव कुमार, अखिलेश कुमार, रोबिन कुमार, अभिलाष कुमार, कविराज और निवास कुमार की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है.