Thursday, Jun 19 2025 | Time 05:26 Hrs(IST)
झारखंड » हजारीबाग


Jharkhand Weather Update: पूरे झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update: पूरे झारखंड में अगले 3 दिन तक बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:
झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहतभरी की खबर हैं. पूरे झारखंड में 13 जून तक बारिश की संभावना हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं. आज से मौसम में बदलाव की स्थिति देखने को मिलेगी. राजधानी रांची समेत की जिलों में हल्की से मध्यम दर्जें की बारिश होने की संभावना है.  इसके साथ वज्रपात की भी आशंका है. 

 

आज की मौसम की बात करें तो झारखंड के सभी हिस्सों आज भी बारिश हो सकती है. इस दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का अधिकतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पिछले 24 घंटे  में रांची और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के बाद बादल छाए रहे, और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई. जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया.  हालांकि इससे तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ.

 


 

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से 13 जून तक पूरे सूबे में झमाझम बारिश होने के आसार है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद 15 और 16 जून को भी  बारिश  के साथ वज्रपात भी हो सकती हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है.

अधिक खबरें
तेज रफ्तार और जंगली रास्ता बना हादसे की वजह, कार गिरी खाई में, दो लोग घायल
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 9:58 AM

चौपारण थाना क्षेत्र के बसरिया अंतर्गत मुसलमान टोला निवासी चालक मो. इसराइल अंसारी की कार हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार, जेएच 02 एटी 9933 नंबर की कार भगहर की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी.

महाराजगंज चौक पर नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 12:55 PM

चौपारण थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौक पर नशामुक्ति को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया.

अवैध बालू लदे से चार ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 12:34 PM

गोरहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि सभी चारों ट्रैक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है.

हजारीबाग में सिलंबम खेल संघ का गठन, मुन्ना सिंह बने चेयरमैन
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 9:21 PM

स्थानीय गुलमोहर पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को पारंपरिक भारतीय युद्ध कला सिलंबम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हजारीबाग सिलंबम खेल संघ का गठन किया गया

जंगल से एक अज्ञात युवती के शव बरामद, इलाके में फैल सनसनी
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 2:30 PM

जिले के बरही के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो के जंगल से एक अज्ञात युवती के शव बरामद किया गया हैं. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल ग