Tuesday, May 6 2025 | Time 02:09 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में लू का Red Alert, भट्टी के समान जलेंगे ये जिले

Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में लू का Red Alert, भट्टी के समान जलेंगे ये जिले

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से मौसम थोड़ा सुहाना रहा, इसके बाद भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान गढ़वा में 45.6 डिग्री और सबसे कम तापमान रांची में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया. बुधवार के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में लू चलने की प्रबल संभावना है. 

 

Red Alert वाले रहें सावधान

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां जो भी काम है उसे बाद में करने की कोशिश करें. खासकर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच बाहर न निकलें तो बेहतर होगा, नहीं तो ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक की आशंका अधिक रहती है. लोगों को इस चेतावनी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि हीट स्ट्रोक जानलेवा भी हो सकता है. 

 

रांची में Yellow Alert 

आज की बात करें तो राजधानी रांची में भी काफी गर्म हवाएं चलने वाली हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, चतरा और लातेहार जैसे कुछ जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) है. इसके साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा और पलामू में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है. 




जानें रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने क्या कहा 

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ जो बिहार से होकर गुजर रही थी, उसका असर झारखंड में भी देखने को मिला. बुधवार को इसका असर कम रहेगा. आज झारखंड एक बार फिर लू की चपेट में रहेगा, जिससे एक बार फिर राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है. यह स्थिति मानसून आने तक बनी रहेगी. 

 


अधिक खबरें
चास (मु) अंचल निरीक्षक  राजीव रंजन का दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, कैंसर से थे पीड़ित
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:43 PM

चास (मु) अंचल निरीक्षक राजीव रंजन का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह कैंसर से पीड़ित थे. राजीव रंजन को मुंह में कैंसर हुआ था. उनका निधन आज शाम हुआ है. उनके निधन से बोकारो पुलिस परिवार में शोक की लहर है. बता दें कि राजीव रंजन 1994 बैच के अधिकारी थे.

लक्की किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल पतरातू में अभिभावक सह शिक्षक समिति का गठन
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:33 PM

लक्की एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पतरातू स्थित लक्की किड्ज ए डॉन बॉस्को स्कूल में अभिभावक, शिक्षक और प्रबंधक के बीच ताल- मय और शिक्षा शुल्क नियंत्रण हेतु एक सराहनीय कदम उठाया गया है. उपायुक्त का कार्यालय रामगढ़ के पत्रांक 471 दिनांक 07/04/2025 के आलोक में आज 05/05/2025 को अभिभावको एवं शिक्षक शिक्षित की एक गठन लक्की किड्ज ए डॉन बॉस्को स्कूल के प्रांगण में प्रबंधक गौतम कुमार साहु की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति का गठन निम्न प्रकार किया गया.

बसिया पुलिस ने हत्या के आरोप मे फरार आरोपी के घर में चिपकाया इश्तेहार
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:21 PM

बसिया पुलिस ने सोमवार को कांड संख्या46/24 संख्या धारा 302/34 में फरार आरोपी के घर में इश्तेहार चिपकाया. ढोल नगाड़े को बजाते हुए बसिया पुलिस की टीम फरार आरोपी जगतपाल तिग्गा उम्र 21 वर्ष पिता तैरस तिग्गा गांव खिदवा टोली थाना सिसई जिला गुमला के घर पर उनके पिता तैरस तिग्गा, भाभी रेशम डूंगडूंग, और ग्रामीण नवीन टोप्पो के समक्ष माननीय न्यायालय के निर्गत इस्तेहार को आरोपी के घर में चिपकाया गया.

सिसई प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में विधायक ने किए समीक्षा बैठक, कार्य प्रणाली से हुए असंतुष्ट
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:09 PM

सिसई प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में सोमवार को विधायक जिगा सुसारन होरो ने सभी विभागों के समीक्षा बैठक किया. तथा कार्यों की धीमी गति को देखते हुए, विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाए. साथ ही ग्रामीणों की शिकायत पर, ऑनलाइन दाखिल खारिज सुधार को लेकर अवैध उगाही पर अंचलाधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा,कि जनता से रिश्वत लेना और जनता का शोषण करना बंद करें.

सड़क परियोजनाएं विकास के लिए है महत्वपूर्ण, इनका समय पर क्रियान्वयन सरकार की है प्राथमिकता: डीसी सिमडेगा
मई 05, 2025 | 05 May 2025 | 8:03 PM

उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज जिला भू-अर्जन कार्यालय की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, अंचलाधिकारी, हल्का कर्मचारी सहित संबंधित विभाग पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.