राजनीतिPosted at: जनवरी 20, 2025 झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान, राज्यभर से 50 लाख नए सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्यभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूती देना हैं. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से सदस्यता अभियान शुरू हुआ हैं. JMM के रांची जिला समिति द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में राज्यभर से 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जबकि रांची जिले में 5 लाख नए सदस्य बनाने का टारगेट निर्धारित किया गया हैं. इस अभियान में प्रखंड और वार्ड स्तर तक डोर टू डोर किया कैंपेनिंग जाएगा. यह अभियान 20 जनवरी, 2025 से 28 फरवरी, 2025 तक चलेगा.