झारखंडPosted at: मई 20, 2025 झारखंड BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, रांची में देशभक्ति की गूंज और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिखाया सैनिकों के प्रति सम्मान
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड बीजेपी आज सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाल रही हैं. अलग-अलग मंडलों में समय सारणी अलग हैं. सुखदेव नगर दक्षिनी मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई. भारतीय सेवा के शौर्य पराक्रम एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए पूरे देशभर में तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम किया जा रहे हैं. इसमें सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही नहीं आम लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखे जा रहे हैं.
रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि विपक्ष भले ही कुछ भी कहे लेकिन हम अपने भारतीय सैनिकों के साथ है और सिर्फ हम ही नहीं आम जनता भी साथ हैं. विपक्ष एक तरफ युद्ध लड़ना भी नहीं चाहती है दूसरी तरफ युद्ध रुक जाने पर भी सवाल खड़े करती है तो इनकी मनसा स्पष्ट नहीं है लेकिन विपक्ष की मंशा चाहे जो भी हो लेकिन हम अपने सेवा के पराक्रम और उनके उत्साह को हमेशा बढ़ाते रहेंगे.