Wednesday, May 28 2025 | Time 05:59 Hrs(IST)
झारखंड


गांजे का ट्रांसपोटिंग हब बना झारखंड, तस्करी में बिहार No.1

साल 2021 में 4 दिसंबर तक प्रदेश में 4,904 किलो गांजा हुआ बरामद
गांजे का ट्रांसपोटिंग हब बना झारखंड, तस्करी में बिहार No.1

अमित सिंह, न्यूज11 भारत

रांची : गांजा तस्करी में बिहार देश का टॉप राज्य है. इसके बाद दूसरे स्थान पर नागालैंड और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है. मगर अब झारखंड भी गांजा तस्करी में वाले राज्यों की श्रेणी में आ गया है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की ओर से भारत में तस्करी पर आधारित एक ताजा रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार एक साल के अंतराल के बाद बिहार फिर से सबसे अधिक गांजा की बरामदगी के साथ पहले स्थान पर आ गया है. 


रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में बिहार में 12 मामलों में कुल 13,446 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जबकि नागालैंड में दस मामलों से 9,001 किलोग्राम और उत्तिर प्रदेश में तस्कलरी के छह मामलों से 8,386 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. DRI ने देशभऱ में लगभग 45 मीट्रिक टन गांजा जब्त किया है. छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी दर्ज हुई है.


झारखंड बना गांजा ट्रांसपोटिंग का हब

ओड़िशा, छत्तीसगढ़ से बिहार और यूपी गांजा पहुंचता है. दोनों राज्यों में गांजा पहुंचाने के लिए झारखंड की सड़कों का इस्तेमाल बढ़ा है. इंटरस्टेट तस्करी गैंग झारखंड के रास्ते दूसरे राज्यों तक गांजा पहुंचा रहे हैं. एक प्रकार से झारखंड गांजा तस्करों का ट्रांसपोटिंग हब बनता जा रहा है, तभी तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची की टीम ने जनवरी 2021 से अबतक झारखंड के अलग-अलग जिलों से 4 हजार 904 किलोग्राम गांजा बरामद कर चुकी है. नशे के सौदागरों के तार झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित हरियाणा से जुड़े हुए हैं. इन राज्यों में झारखंड के रास्ते गांजा की सप्ताई हो रही है.


प्रदेश में जनवरी 2021 से अबतक कहां कितना गांजा हुआ बरामद



  • गुमला से 118 किलो गांजा जनवरी माह में बरामद किया गया था. 

  • लातेहार में फरवरी के माह में 114 किलो गांजा मिला था. 

  • फरवरी महीने में ही जमशेदपुर में 515Kg गांजा बरामद हुआ. 

  • फरवरी में सिमडेगा से 1050 किलो गांजा बरामद हुआ. 

  • जून में जमशेदपुर से 697 किलो गांजा जब्त हुआ था.

  • रांची के रामपुर नामकुम में 114 किलो गांजा बरामद हुआ था. 

  • सितंबर में 330 किलो गांजा जमशेदपुर में बरामद हुआ. 

  • कुडू लोहरदगा से 2 नवंबर को 655 किलो गांजा बरामद किया गया था. 

  • पूर्वी सिंहभूम से 425 किलो गांजा जब्त हुआ. 

  • नामकोम में 2 दिसंबर को 686 किलो गांजा बरामद हुआ. 

  • 4 दिसंबर को कांके थाना क्षेत्र में 200 किलो गांजा बरामद हुआ.


इसे भी पढ़ें, अब नई सर्च कमेटी करेगी VC की नियुक्ति, पुरानी कमेटी भंग


झारखंड पुलिस ने बनाई विशेष टीम, मेल पर दे सकते है जानकारी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मेल [email protected] जारी किया है. इस मेल पर तस्करों की जानकारी दे सकते हैं. वहीं झारखंड पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम बनाई है. विशेष टीम अवैध कारोबार से जुड़े तस्करों पर अपनी पैनी नजरें जमाए हुए हैं. सूचना पर टीम के सदस्य लगातार कार्रवाई कर रहे हैं.


प्रदेश में हर वर्ष बढ़ रहे है NDPS एक्ट के मामले

नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) की रिपोर्ट बताती है कि झारखंड में लगातार नशे की तस्करी और सप्लाई के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है. वर्ष 2018 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 34 मामले दर्ज हुए थे. वर्ष 2019 में मामला बढकर 65 हो गया. वर्ष 2020 में संख्या 168 तक पहुंच गया. वहीं इस वर्ष 2021 में अबतक 318 मामले दर्ज हो चुके हैं. जिसमें 142 केसों के साथ हज़ारीबाग जिला सबसे उपर है. इसके बाद रांची 65 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर और 50 मामलों के साथ चाईबासा तीसरे स्थान पर है.


गांजा से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए होती है फंडिंग

गांजा को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत कंट्रोल किया जाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता का विषय भी है क्योंकि गांजे की तस्करी गतिविधियों में शामिल क्षेत्र वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं. गांजे की तस्करी से होने वाली अवैध आय का इस्तेमाल ऐसे चरमपंथी समूहों द्वारा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की फंडिंग के लिए किया जाता है.


 
अधिक खबरें
किसने कह दिया कि हम पंचर बनाते है, वतन पर कट जाए वो हम सर बनाते हैं: इमरान प्रतापगढ़ी
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 9:29 AM

भारतीय सेना के पराक्रम और सम्मान में रांची के इटकी थाना मैदान में " जय हिंद सभा " का आयोजन किया गया. राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने सभा में देश भक्ति का ऐसा समा बांधा की उपस्थित भीड़ उनके सुर में सुर मिलाती नजर आई. सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने अंदाज में कहा कि ....मेरा मसकन, मेरी जन्नत को सलामत रखना, मेरे मौला मेरे भारत को सलामत रखना.

CM हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी रही मौजूद
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 9:38 AM

CM हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रभारी, झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जीनल एन गाला, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी उपस्थित रहे.

छोटी सी पारिवारिक झड़प ने ली खतरनाक मोड़, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, राहगीरों की सतर्कता से बची जान
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 8:15 PM

चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब रात के लगभग 9:30 बजे एक महिला ने पारिवारिक झगड़े से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की. जानकारी के अनुसार, चैनपुर निवासी बसंती लकड़ा (32 वर्ष), पति भूषण लकड़ा, ने चैनपुर थाना के समीप पोस्ट ऑफिस परिसर में एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या से इलाके के लोग सकते में, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 6:21 PM

रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या से इलाके के लोग सकते में है. बड़ी बेरहमी से सिलवट लोढा से मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या के इस जघन्य अपराध को बच्चों के पिता और महिला के पति के द्वारा ही अंजाम दिया गया है. वहीं, घटना के बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई.