Saturday, Jul 19 2025 | Time 10:10 Hrs(IST)
  • रांची के खादगढ़ा टीओपी की दीवार गिरी
  • रांची से हवाई सफर हुआ सस्ता: टिकट के दाम में 3 से 4 हजार की गिरावट, जानिए वजह
  • झारखंड में कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ला रही नया कानून
  • 23 जुलाई को पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
  • भारत के 34 मछुआरों को बांग्लादेश ने पकड़ा, वापसी के लिए केंद्र सरकार ने बनाया दबाव
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
राजनीति


जदयू विधायक सरयू राय ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाया बड़ा आरोप, कोविड राहत कोष के खर्च पर उठाए सवाल

जदयू विधायक सरयू राय ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाया बड़ा आरोप, कोविड राहत कोष के खर्च पर उठाए सवाल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: जदयू विधायक सरयू राय ने एक बार फिर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा "कोविड काल में आपदा राहत कोष से मिले क़रीब 700 करोड़ रूपए के खर्च का हिसाब स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है,घोटाला की आशंका है. मंत्री @IrfanAnsariMLA इसकी जांच कराएँ. संबंधित पदों पर लंबे समय से कुंडली मारकर बैठे अधिकारियों को तुरंत हटाएं. इसके बिना जांच संभव नहीं. @HemantSorenJMM"

 

देखें ट्वीट


 


 

 
अधिक खबरें
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महिलाओं के साथ की धान रोपनी, झमाझम बारिश के बीच पानी से भरे खेत में उतरी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 8:31 PM

झारखंड में ये वक्त धान रोपनी का है. हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला-पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख जाएगी. राज्य भर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरी. अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई.

भाजपा का झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार: “स्वच्छता सर्वेक्षण में गिरावट, 74वां संविधान संशोधन बना मज़ाक”
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 7:36 PM

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में झारखंड के बेहद खराब प्रदर्शन और राजधानी रांची की गिरती रैंकिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि इस शर्मनाक स्थिति की जिम्मेदारी पूरी तरह हेमंत सरकार की है, जो ना सिर्फ शहरी शासन के प्रति असंवेदनशील है, बल्कि संविधान की मूल भावना का भी उल्लंघन कर रही है.

डॉ. इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी पर किया पलटवार, कहा- इंसानियत पर राजनीति ना करें
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 6:55 PM

झारखंड कांग्रेस नेता और विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है. एक सड़क हादसे को लेकर बयानबाजी तेज होने के बाद डॉ. अंसारी ने कहा कि "मानवता का मोल समझिए बाबूलाल जी, राजनीति के लिए इंसानियत का गला मत घोंटिए." डॉ. अंसारी ने कहा कि हादसे की जगह से भाजपा नेताओं की गाड़ियाँ और कार्यकर्ता गुजरे, लेकिन किसी ने घायल व्यक्ति की मदद करना जरूरी नहीं समझा. “क्या यही है भाजपा की संवेदनशीलता?” उन्होंने सवाल उठाया.

रेलवे प्लेटफार्मों पर बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मांग, अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 5:03 PM

बरसात के मौसम में रेलवे प्लेटफार्मों पर फिसलन और जलजमाव से हो रहे हादसों को लेकर अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है.

दिल्ली में होगा भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन, झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन भी होंगे शामिल
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 3:57 PM

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मंथन और शैक्षिक सुधारों पर संवाद के उद्देश्य से भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन 29 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा. इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. झारखंड के मंत्री रामदास सोरेन को भी समागम में भाग लेने का निमंत्रण भेजा गया है. वे 29 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर इस राष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनेंगे.