Saturday, Jul 19 2025 | Time 09:09 Hrs(IST)
  • 23 जुलाई को पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
  • भारत के 34 मछुआरों को बांग्लादेश ने पकड़ा, वापसी के लिए केंद्र सरकार ने बनाया दबाव
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप घोटाला में जांच के लिए खेल निदेशक ने बनाई 5 अधिकारियों की जांच कमिटी टीम

एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप घोटाला में जांच के लिए खेल निदेशक ने बनाई 5 अधिकारियों की जांच कमिटी टीम
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक खेले गए एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में हुए घोटाला मामले में खेल निदेशक सुशांत गौरव ने अपने मातहत कार्यरत निदेशालय और SAJHA के 5 अधिकारियों की एक जांच कमिटी बनाई है. यह टीम खेल के आयोजन से जुड़ी सभी कमियों/खामियों और प्रक्रिया की समीक्षा करेगी. इसके साथ ही खेल निदेशालय पर आरोप और जांच भी खेल निदेशक के मातहत करेंगे. 

 


आपको बता दें झारखंड में एक से एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और यहां हमेशा नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेल प्रतियोगातियों का आयोजन होता रहता है. राज्य की राजधानी रांची में पिछले साल अक्टूबर-नवंबर (27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक) में एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. जिसमें भारत सहित कुल 6 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. लेकिन झारखंड में हुए इस खेल में एक बार फिर से खेला हो गया. बता दें, इस प्रतियोगिता में देश और विदेश के खिलाड़ियों के साथ विदेशी मेहमान भी शामिल हुए थे. इस खेल पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने खिताब पर अपना कब्ज जमाया था. 

 


 

खेल के बीच खेल निदेशायल की तरफ से 3 नवंबर को गाला डिनर का आयोजन करवाया गया था. जिसमें करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपए फूंक दिए गए. इस गाला डिनर में देश के साथ विदेशी हॉकी खिलाड़ियों के अलावे खेल विभाग के कई अधिकारी, पदाधिकारी, विभिन्न खेल संघ के सदस्य, सुरक्षा कर्मी और ड्राइवरों ने भी हिस्सा लिया था इसे लेकर न्यूज़ 11 भारत के पास डाक्यूमेंट्स भी हैं जो यह साबित करता है कि यह मामला कहीं ना कहीं खेल के नाम पर एक बड़ा खेला है. जिस तरीके से 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की परतें खोली गई. अब इस मामले में भी परते खुलेगी. क्योंकि एशियाई चैंपियनशिप के दौरान भी कुछ ऐसे ही डॉक्यूमेंट सामने आए हैं. 

अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा