Thursday, Jun 26 2025 | Time 17:23 Hrs(IST)
  • रचा गया इतिहास, ISS पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के साथ सफल डॉकिंग
  • नाबालिग बच्ची से गैंगरेप करने के मामले में 4 आरोपी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 30 जून को होगी सुनवाई
  • नाबालिग बच्ची से गैंगरेप करने के मामले में 4 आरोपी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 30 जून को होगी सुनवाई
  • नेत्रदान के साथ ही भगवान जगन्नाथ हुए स्वस्थ, शाम पांच बजे से श्रद्धालुओं को देंगे दर्शन
  • नेत्रदान के साथ ही भगवान जगन्नाथ हुए स्वस्थ, शाम पांच बजे से श्रद्धालुओं को देंगे दर्शन
  • झारखंड का सबसे खतरनाक यह गांव, जहां साल भर में 500 से ज़्यादा बार होता हैं वज्रपात
  • झारखंड का सबसे खतरनाक यह गांव, जहां साल भर में 500 से ज़्यादा बार होता हैं वज्रपात
  • Amity यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत, प्रबंधन तकनीकों और स्थिरता के सामाजिक प्रभावों पर सार्थक संवाद स्थापित करना मुख्य उद्देश्य
  • Amity यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत, प्रबंधन तकनीकों और स्थिरता के सामाजिक प्रभावों पर सार्थक संवाद स्थापित करना मुख्य उद्देश्य
  • सर गंगा राम अस्पताल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इलाजरत शिबू सोरेन का जाना हालचाल
  • सर गंगा राम अस्पताल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इलाजरत शिबू सोरेन का जाना हालचाल
  • कोडरमा में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, इलेक्ट्रिक वायरिंग उपकरण का गोदाम जलकर राख
  • पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने उतारी सारी हेकड़ी
  • झारखंड में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का समापन समारोह, मंत्री दीपिका पांडे सिंह हुई शामिल
  • अमरोहा का रीलबाज सिपाही! अर्थी को कंधा देकर करवाया वीडियो शूट, शव यात्रा तक को नहीं छोड़ा
झारखंड


जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल: कर्मवीर सिंह

21 महीनों तक नहीं हुई थी कोई राजनीतिक जनसभा
जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल: कर्मवीर सिंह

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आज संविधान हत्या दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया. प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की नमन किया. कर्मवीर सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से इंदिरा गांधी की सांसद के रूप में सदस्यता समाप्त हो चुकी थी. उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था. लेकिन इंदिरा गांधी ने न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवमानना की बल्कि देश के संविधान को ही कुचल डाला. 
 
उन्होंने कहा कि 25 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से जुटे लाखों लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए जेपी ने आह्वान किया था कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है. लेकिन आधी रात को देश में एक काले अध्याय की शुरुआत हुई. कहा कि आज संविधान बचाने की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को तार तार किया है. कर्मवीर सिंह ने कहा कि देश को याद है कि 25 जून 75 को  दिल्ली में ही ऐतिहासिक सभा के बाद 21 महीनों तक देश की जुबान को आपातकाल के माध्यम से कुचल दिया गया था. कोई राजनीतिक सभा इस दौरान नहीं हो सकती थी. कहा कि भारत की जनता प्राचीन काल से लोकतंत्र प्रेमी है.यह देश लोकतंत्र की जननी है इसे कोई कुचलने में  कभी सफल नहीं हो सकता. भारत की जनता कुचलने वाले को सबक सिखाना जानती है.
 
 
 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक राशि कोटा में पारदर्शिता लाने की झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने की मांग
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 4:51 PM

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक कोटे की राशि के उपयोग को लेकर अब झामुमो के द्वारा सवालों का दौर तेज़ हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्षकार सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे के नेतृत्व में झामुमो के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन से इस निधि के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और स्वतंत्र निगरानी समिति की गठन की माँग की है.धीरज दुबे ने कहा कि विधायक

जन शिकायत निवारण दिवस पर आये 96 मामले, 91 का हुआ त्वरित निष्पादन
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 4:38 PM

चैनपुर: उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सेवा सुविधा की पारदर्शिता हेतु सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में नियमित रूप से जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है.इसी क्रम में आज गुरुवार को चैनपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया में शिक्षक और अभिभावकों की बैठक सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 4:28 PM

बाहरागोड़ा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया में समिति का अध्यक्ष सोमाय मुर्मू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षक और अभिभावकों की बैठक सहित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यालय के मैट्रिक, इंटर कला और विज्ञान परीक्षा 2025 में विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित

नाबालिग बच्ची से गैंगरेप करने के मामले में 4 आरोपी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 30 जून को होगी सुनवाई
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 4:25 PM

नाबालिग बच्ची से गैंगरेप करने के मामले में 4 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं. आरोपी विपिन मुंडा, उतम मुंडा, संजू मुंडा और सोनू लोहरा को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर दोषी करार दिया. सजा के बिंदु पर कोर्ट 30 जून को सुनवाई करेगी. मामले में एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. एक नाबालिग आरोपी का केस जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है.

चैनपुर चौक पर सड़क सुरक्षा अभियान 39,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 4:18 PM

चैनपुर: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के निर्देश पर गुरुवार को चैनपुर चौक पर एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता और वाहन जांच अभियान चलाया गया. साप्ताहिक बाजार के दिन दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह के नेतृत्व में और सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष के सहयोग से यह अभियान