धोनी-कोहली ने पीठ में घोंपा छुरा, डरकर कराई रिटायरमेंट.. युवराज सिंह के पिता का बड़ा बयान

धोनी-कोहली ने पीठ में घोंपा छुरा, डरकर कराई रिटायरमेंट.. युवराज सिंह के पिता का बड़ा बयान

हुक्का विवाद और खिंचा

धोनी-कोहली ने पीठ में घोंपा छुरा डरकर कराई रिटायरमेंट युवराज सिंह के पिता का बड़ा बयान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
धोनी और युवराज को लेकर विवाद कोई नया नहीं हैं. कई बार आरोप लगते रहे है कि टीम चयन और कप्तानी की रणनीति में व्यक्तिगत मतभेदों ने बड़ा रोल निभाया. अब योगराज सिंह के इस बयान ने एक बार फिर पुराने जख्म हरे कर दिए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर इरफान पठान का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने धोनी और अन्य खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

धोनी और कोहली पर आरोप
योगराज सिंह ने बयान दिया कि क्रिकेट की दुनिया में दोस्ती जैसी कोई चीज नहीं होती. यहां सिर्फ पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग होते हैं. उन्होंने कहा कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने युवराज सिंह के साथ न्याय नहीं किया. उनके मुताबिक युवराज को समय से पहले रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर किया गया.
योगराज ने साफ कहा कि धोनी और बाकी खिलाड़ियों को डर था कि कहीं युवराज उनकी जगह न ले लें. उन्होंने कहा "युवराज भगवान की देन थे, एक महान खिलाड़ी. सभी को लगता था कि वह उनकी कुर्सी छीन सकते हैं. यहां तक कि धोनी भी इस डर में जीते थे."

युवराज के करियर की झलक
युवराज सिंह ने 2000 से 2017 तक भारत के लिए 402 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 11 हजार से ज्यादा रन बनाए. उन्होंने अपने करियर में 17 शतक और 71 अर्धशतक जड़े. वह 2002 चैंपियंस ट्रॉफी, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाकर उन्होंने इतिहास रच दिया. उनके करियर का स्वर्णिम पल 2011 विश्व कप था, जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. 362 रन बनाने के साथ ही उन्होंने 15 विकेट भी झटके और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी  चुने गए.

यह भी पढ़े: पंजाब के CM भगवंत मान की अचानक बिगड़ी तबियत, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती
 
संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस