न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में अभी सुपर 8 का मुकाबला खेल रही है. आज (1 मार्च) भारतीय टीम का सुपर 8 में मुकाबला वेस्टइंडीज टीम के साथ जारी है. मुकबल में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को 196 रनों का लक्ष्य दिया है. अब देखना यह है कि क्या भारतीय टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा कर पाती है या टी20 विश्व कप 2026 का भारत का अभियान हार के साथ आज ही समाप्त हो जाता है.
पावेल-रोस्टन ने की कमाल की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज टीम के तरफ से पावेल और रोस्टन ने कमाल की बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाजी करते हुए रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए हालांकि, वह अपने शतक से चूक गए. मगर उन्होंने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दे दिया. वहीं टीम के स्टार बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने भी मैच के दौरान कमाल की बल्लेबाजी और स्कोर को आगे बढ़ाया. रोवमैन पॉवेल ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 19 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाए और अपनी टीम का स्कोर 195 के पार पहुंचाया.
भारतीय टीम की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग 11
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में दिव्यांगों के बीच किया उपकरण का वितरण, कहा- 'यह पहल समाज...'