न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर केन्द्र सरकार ने अस्थाई पाबंदी लगाई है. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक रहेगी. केन्द्र सरकार ने नीट के री इग्जाम के कारण यह फैसला लिया है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली नहीं होने को लेकर सावधानी बरतते हुए यह फैसला लिए जाने का स्वागत किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने निर्देश जारी कर बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है.
यह भी पढ़ें: एक भारतीय भी खेल रहा FIFA World Cup, आस्ट्रेलिया की ओर से खेलने उतरा मैदान में, 1950 में भारत ने किया था क्वालिफाई...