Oscars 2026: One Battle After Another बनी बेस्ट पिक्चर, माइकल बी. जॉर्डन को मिला...

Oscars 2026: One Battle After Another बनी बेस्ट पिक्चर, माइकल बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर.. देखें पूरी लिस्ट

oscars 2026 one battle after another बनी बेस्ट पिक्चर माइकल बी जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर देखें पूरी लिस्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड समारोह ऑस्कर्स 2026 का आयोजन लॉस एंजेलिस के मशहूर डॉल्बी थिएटर में धूमधाम से किया गया. इस बार समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन ने की. उनके मजेदार अंदाज और चुटीले जोक्स ने पूरे शो को बेहद मनोरंजक बना दिया. इस साल की ऑस्कर नाइट कई मायनों में खास रही, जहां कई फिल्मों ने रिकॉर्ड बनाए और नए कलाकारों ने इतिहास रचा.

‘One Battle After Another’ का ऑस्कर में दबदबा
इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म One Battle After Another की रही. इस फिल्म को कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे और इसने 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिए. फिल्म को बेस्ट पिक्चर का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिला. इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग और बेस्ट फिल्म एडिटिंग जैसी अहम कैटेगरी में जीत हासिल की. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है, जिन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला.

बेस्ट पिक्चर- वन बैटल आफ्टर एनदर
बेस्ट एक्ट्रेस- जेसिका बकली
बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट सॉन्ग- गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स)
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू
बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले- सिनर्स 
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- एंडी जर्गेनसन
बेस्ट एनिमेटेड फीचर- के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- The Girl Who Cried Pearls
बेस्ट साउंड- F1
बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर- सिनर्स
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रैंकेंस्टीन
बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकेंस्टीन

बेस्ट कास्टिंग का सबसे पहला ऑस्कर
98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहली बार बेस्ट कास्टिंग कैटेगरी में भी अवॉर्ड देने की शुरुआत हुई. इया नई कैटेगरी में सबसे पहला अवॉर्ड 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के लिए कसांद्रा कुलुकुंडिस (Cassandra Kulukundis) को दिया गया. 

यह भी पढ़े: शादी में दोस्त के गिफ्ट को देख चौंक गए सभी, मित्र ने भेंट किया सांप
 

संबंधित सामग्री

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

झारखंड

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

झारखंड

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

बिहार

नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की,  पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

झारखंड

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की, पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी

झारखंड

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी