गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, कॉल और WhatsApp के जरिए कर सकते हैं बुक...

गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, कॉल और WhatsApp के जरिए कर सकते हैं बुकिंग, जानिए क्या है प्रक्रिया

गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं कॉल और whatsapp के जरिए कर सकते हैं बुकिंग जानिए क्या है प्रक्रिया 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अब घरेलू LPG सिलेंडर खत्म होने पर उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. Indane, HP Gas और Bharat Gas जैसी प्रमुख कंपनियां ग्राहकों को कॉल, SMS, WhatsApp और मोबाइल ऐप के जरिए सिलेंडर बुक करने की सुविधा दे रही हैं. हालांकि, हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों से LPG बुकिंग सिस्टम पर बढ़ते दबाव की खबरें सामने आई हैं, जिसके चलते कॉल और ऐप सेवाओं में रुकावट भी देखी गई है. ऐसे में कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि यदि एक माध्यम से बुकिंग में दिक्कत हो, तो वे अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करें.

कॉल के जरिए ऐसे करें बुकिंग
HP Gas के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 88888 23456 पर कॉल करके या 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं.
Bharat Gas उपभोक्ता 77150 12345 या 77180 12345 नंबर पर कॉल करके LPG रिफिल बुक कर सकते हैं.
Indane Gas उपयोगकर्ता 7718955555 नंबर पर कॉल या SMS के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं.

WhatsApp से भी आसान बुकिंग
अब WhatsApp के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक करना बेहद आसान हो गया है. इसके लिए ग्राहकों को अपनी गैस कंपनी का नंबर सेव करना होगा और "Hi" या "REFILL" लिखकर मैसेज भेजना होगा. इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन कर बुकिंग पूरी की जा सकती है.

Indane Gas: 75888 88824
HP Gas: 92222 01122
Bharat Gas: 1800 22 4344

मोबाइल ऐप से मिलेंगी सभी सुविधाएं
तीनों कंपनियों ने अपने-अपने मोबाइल ऐप भी लॉन्च किए हैं, जहां से ग्राहक सिलेंडर बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान और डिलीवरी स्टेटस की जानकारी आसानी से ले सकते हैं.

Indane: IndianOil ONE ऐप
HP Gas: HP Gas ऐप
Bharat Gas: Hello BPCL ऐप

ये ऐप्स Google Play Store पर उपलब्ध हैं और उपयोग में आसान इंटरफेस प्रदान करते हैं.

LPG बुकिंग नियमों में बदलाव
सरकार ने LPG सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियमों में भी संशोधन किया है. अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा, जबकि पहले यह अवधि 21 दिन थी. सरकार के मुताबिक, यह फैसला सिलेंडर की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में यह अंतराल कुछ जगहों पर 45 दिन तक भी बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: राज्य के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 

संबंधित सामग्री

हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बिहार

हथियार के बल पर एलआईसी अभिकर्ता से घर के समीप लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक 

झारखंड

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी उप समिति की बैठक 

खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

झारखंड

खलारी कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, तेज गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश; कई जिलों में अलर्ट जारी

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

झारखंड

श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

कथारा ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

झारखंड

कथारा ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान