दिल्ली में थमा मॉनसून: अगले 2-3 दिन नहीं बरसेंगे बादल, बढ़ेगी उमस की परेशानी

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में थमा मॉनसून: अगले 2-3 दिन नहीं बरसेंगे बादल, बढ़ेगी उमस की परेशानी

दिल्ली में थमा मॉनसून अगले 2-3 दिन नहीं बरसेंगे बादल बढ़ेगी उमस की परेशानी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
दिन भर बादल छाए रहने और हल्की बारिश के चलते राजधानी दिल्ली का तापमान अभी सामान्य से नीचे बना हुआ हैं. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तेज बारिश का दौर समाप्त होगा और अगले दो तीन दिनों में अधिकतम तापमान में इजाफा होगा. 

कल चलता रहा धुप-छांव का खेल 
शुक्रवार की सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में धुप-छांव का खेल चलता रहा. बीच-बीच में तेज धूप निकली तो लोगों का उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ. लेकिन, कुछ ही देर में घने बादल आ गए और लोगों को राहत मिली. इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई हैं. 

कल कहां कितनी बारिश?
दिल्ली के मौसम केंद्र ने दिन के समय चार मिमी बारिश दर्ज की हैं. जबकि, रिज मौसम केंद्र में डेढ़ व मयूर विहार क्षेत्र में एक मिमी बारिश दर्ज की गई हैं. बादल छाए रहने और हल्की बारिश की वजह से दिल्ली का अधिनियम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ हैं. दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शुक्रवार दिन का अधिनियम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम हैं. आर्द्रता का स्तर 97 से 71 फीसदी तक रहा. 

दो-तीन दिन तेज बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार है कि अगले दो तीन दिनों में अब तेज बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून का कमजोर असर, बादलों के बीच वज्रपात और रुक-रुक कर बारिश की संभावना

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

बिहार

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार